फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी इनपुट को लेकर अयोध्या में अलर्ट

विज्ञापन
अयोध्या-रामजन्म भूमि जाने वाले रास्ते पर मार्च करते एटीएस की टीम व सीओ अयोध्या - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। आतंकी इनपुट को लेकर रामनगरी में अलर्ट घोषित करते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। प्रवेश मार्गों पर चौकसी बढ़ाते हुए चेकिंग अभियान लगातार जारी है।
विज्ञापन

एसएसपी शैलेश पांडेय के नेतृत्व में गुरुवार को श्रीराम जन्मभूमि सहित पूरी अयोध्या में एटीएस सहित अन्य पुलिस बल ने पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा। श्रीराम जन्मभूमि की सुरक्षा व्यवस्था में लगे सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट रहने की हिदायत दी गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुजरात के अहमदाबाद से किसी अज्ञात युवक ने डायल 112 पर कॉल करके अयोध्या को बम से उड़ाने की धमकी दी है। धमकी भरा फोन मिलने के बाद अयोध्या की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

खुफिया संगठनों ने पुलिस के साथ मिलकर सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। एटीएस की टीम ने हनुमानगढ़ी सहित रामकोट के क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त कराया।
शहर के मुख्य मार्ग से लेकर नयाघाट के सरयू तट तक भी पैदल भ्रमण कर सुरक्षा में लगे कर्मियों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। प्रवेश मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
सार्वजनिक स्थलों होटल, धर्मशाला, मठ-मंदिरों की सुरक्षा पर विशेष फोकस है। सीओ अयोध्या आरके चतुर्वेदी ने बताया कि छह दिसंबर को देखते हुए सुरक्षा कड़ी की गई है।
एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि अयोध्या पहले से ही संवेदनशील घोषित है। हम समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाते रहते हैं। उन्होंने डायल 112 पर धमकी दिए जाने की बात से इंकार करते हुए कहा कि रूटीन चेकिंग की जा रही है।
अयोध्या की सुरक्षा का एक खाका है जो हर परिस्थिति में कड़ा रहता है। सुरक्षा की विभिन्न टीमों द्वारा अयोध्या के सभी प्रवेश द्वार पर, रामजन्मभूमि के परिसर के बाहर पुलिस टीमों के द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही है। उन्होंने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

अयोध्या-नयाघाट में वाहनों की चेकिंग करवाते एसएसपी शैलेश पांडेय- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-रामजन्म भूमि जाने वाले रास्ते पर मार्च करते एटीएस की टीम व सीओ अयोध्या- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें