फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीरामजन्मभूमि की मुक्ति के बाद पहला अभूतपूर्व दीपोत्सव

विज्ञापन
अयोध्या का विहंगम दृश्य - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी इस दीपोत्सव में न सिर्फ दीप जलाने का नया विश्व रिकार्ड बनाएगी, बल्कि एक नई इबारत लिखने की भी तैयारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार दीपोत्सव में शामिल हो रहे हैं। माना जा रहा है कि रामनगरी इस बार तरक्की के दीयों से रोशन होगी। पीएम मोदी रामनगरी को हजारों करोड़ की सौगात देेंगे। तैयारियां देखकर यह कहा जा रहा है कि श्रीरामजन्मभूमि की मुक्ति के बाद यह पहला अभूतपूर्व दीपोत्सव है।
विज्ञापन

5 अगस्त 2020 को पीएम मोदी ने राममंदिर का भूमिपूजन किया, लेकिन उस दौरान मोदी ने अयोध्या को कोई सौगात नहीं दी थी। अब जब पीएम दूसरी बार अयोध्या आ रहे हैं तो स्थिति अनुकूल है, राममंदिर का भव्य निर्माण हो रहा है, विकास कार्य तेजी से गतिमान हैं। यह दीपोत्सव वास्तव में श्रीरामलला की मुक्ति की खुशी का उत्सव है। अब तक पांच दीपोत्सव हो चुके हैं यह पहला अवसर है जब विश्व के आठ देशों की रामलीला का मंचन होने जा रहा है।
देश-विदेश के 1800 से अधिक लोक कलाकार दीपोत्सव का वैभव बढ़ाते दिखेंगे। अयोध्या पर शोध करने वाले डॉ. हरिप्रसाद दुबे कहते हैं कि पीएम मोदी इस बार अयोध्या को बड़ी सौगात जरूर देंगे और यह सौगात अयोध्या की तस्वीर बदलने वाली साबित होगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शनिवार को दीपोत्सव की तैयारियां देखी। उन्होंने सरयू अतिथि निवास में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस बार का दीपोत्सव अभूतपूर्व, दिव्य-भव्य होगा। बताया कि पीएम तीन घंटे अयोध्या में रहकर रामनगरी की तरक्की को नया आयाम देंगे। दीपोत्सव में 15 लाख दीप जलाकर नया विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी है।
आठ देशों की रामलीला व देश के 10 राज्यों के लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां आकर्षण बढ़ाने का काम करेंगी। उन्होंने राम की पैड़ी, रामकथा पार्क व सरयू घाटों का निरीक्षण कर दीपोत्सव की तैयारियां देखीं। इस दौरान अयोध्या शोध संस्थान के निदेशक लवकुश द्विवेदी समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें