फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: चेतावनी बिंदु पार कर सरयू लाल निशान से 62 सेमी. दूर

Sun, 16 Jul 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
अयोध्या में शुजागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र महंगू का पुरवा में कटान कर रही सरयू। -संवाद
विज्ञापन
12 गांवों के 512 परिवारों को सता रहा बाढ़ का खतरा
विज्ञापन

बैराजों से 2.84 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से उफान तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
अयोध्या/शाहगंज। शारदा व गिरिजा बैराजों से छोड़े गए 2.84 लाख क्यूसेक पानी व पहाड़ों में हो रही बारिश से सरयू में उफान तेज हो गया है। सरयू ने रविवार को चेतावनी बिंदु पार कर खतरे के निशान से 62 सेमी. दूर है। उधर तराई इलाकों के लोगों की धड़कनें भी तेज हो गयी हैं। रुदौली तहसील के 12 गांवों के 510 परिवारों को बाढ़ का खतरा सताने लगा है।
केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुुताबिक रविवार की शाम छह बजे सरयू का जलस्तर 91.84 मीटर रिकॉर्ड किया गया जो चेतावनी बिंदु 91.73 मीटर से 11 सेमी ऊपर है। जबकि सरयू लाल निशान 92.73 मीटर से अब महज 62 सेमी. दूर रह गयी है। नदी के जलस्तर में 24 घंटे में 23 सेमी. की वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन

रुदौली तहसील क्षेत्र के लगभग 12 गांव में बाढ़ का अंदेशा बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने से महंगू का पुरवा के 140 परिवार, कैथी माझा के 82 , सराय नासिर के 25, कैथी गांव के 15, सल्लाहपुर के 185 ,अब्बूपुर के 27, मुजेहना के 35 परिवार बाढ़ की आशंका से सहमे हैं। कैथी माझा निवासी शिव कुमार ने बताया कि नदी का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ने लगा है यदि इसी प्रकार से जलस्तर बढ़ा तो गांव पानी से घिर जाएगा।
गांव कैथी माझा के हीराम शंकर, गौरी शंकर, मौजीराम, वीरेंद्र बहादुर ने बताया कि हमारे गांव में लाइट की कोई व्यवस्था नहीं और यहां रात गुजारना मुश्किल है। यदि प्रशासन के व्यवस्था में मिट्टी का तेल मिल जाए तो अच्छा होता है। महंगू का पुरवा निवासी संजय सिंह ने बताया कि दो दिनों से नदी का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ रहा है। यदि ऐसे ही बढ़ा तो गांव में भी पानी भरने लगा।
विज्ञापन


रूदौली उपजिलाधिकारी अंशुमान सिंह ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं। क्षेत्रीय लेखपाल व राजस्व निरीक्षक को हर स्थिति पर नजर रखने के लिए निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें