फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: हाईवे पर बनेंगी भारी वाहनों के लिए पार्किंग

Sun, 16 Jul 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमुख सचिव परिवहन वेंकटेश्वर लू ने मंडलीय समीक्षा बैठक में दी जानकारी
विज्ञापन

शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
अयोध्या। श्रीराम मंदिर निर्माण के साथ अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। इसको देखते हुए सरकार लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर व रायबरेली हाईवे पर ही पार्किंग के इंतजाम कर रही है। यहां भारी वाहनों जैसे बसें आदि पार्क होंगी। यहां से श्रद्धालु ई-रिक्शा, ऑटो, इलेक्ट्रिक बस आदि के माध्यम से अयोध्या जाएंगे। यह जानकारी प्रमुख सचिव परिवहन व महानिदेशक उपाम उत्तर प्रदेश शासन एल वेंकटेश्वर लू ने दी। वह रविवार को आयुक्त सभागार में जनसमस्याओं जनशिकायतों के प्रभावी निस्तारण, विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं, विभागीय लक्ष्यों एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं और सड़क सुरक्षा के संबंध में मंडलीय समीक्षा बैठक कर रहे थे।
प्रमुख सचिव ने सर्वप्रथम जनशिकायतों के निस्तारण की जानकारी प्राप्त की। निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण किया जाए। उन्होंने विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जनपद में लाइन लाॅस की घटनाओं में कमी लाई जाए। विद्युत संसाधनों के सदुपयोग के लिए सभी कॉलेजों तथा अन्य माध्यमों से लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि अवैध बिजली कनेक्शन बंद कराने तथा बकाया बिजली बिलों को जमा कराने हेतु सभी अधिकारी व कर्मचारी जमीनी स्तर पर कार्य करें। सिंचाई विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि वर्तमान में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बाढ़ आने के पूर्व ही सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। जहां पर चेक डैम बनाने की आवश्यकता हो वहां चेक डैम बना लिया जाए। निराश्रित गो आश्रय स्थल में चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त अरविंद चन्द्र जैन द्वारा मण्डल में कराए जा रहे विकास कार्यों के प्रगति की, आरटीओ प्रशासन ऋतु सिंह ने सड़क सुरक्षा के विषय में कराए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव, अपर आयुक्त न्यायिक राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन सहित संबंधित विभाग के मंडलीय अधिकारी उपस्थित रहे।

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का किया जाए प्रयास
प्रमुख सचिव ने सड़क सुरक्षा के विषय में मंडल में कराए गए कार्यों की जानकारी प्राप्त की। कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाए। मंडल के सभी डिग्री काॅलेजों में छात्रों को सड़क सुरक्षा के विषय में गोष्ठी आदि के माध्यम से जागरूक किया जाए। विद्यालयों के एनसीसी कैडेट व यातायात पुलिस को सड़क सुरक्षा के विषय में जागरूक किया जाए, जिससे वह बच्चों को भी जागरूक कर सकें। कहा कि सभी जिलों में सड़क सुरक्षा के विषय में कराए जा रहे कार्यों की नियमित मॉनीटरिंग की जाए।

घायलों की सहायता करने वालों को करें पुरस्कृत
गुड समेरिटन लॉ के अंतर्गत घायलों की सहायता करने वाले व्यक्तियों के लिए परिवहन विभाग द्वारा प्रोत्साहन धनराशि प्रदान किए जाने की व्यवस्था है। जिसके अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों को प्रोत्साहित किया जाए। निर्देश दिए कि सड़कों के सोल्डर का निर्माण ठीक ढंग से किया जाए जिससे की दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
विज्ञापन


आरटीओ कार्यालय व बस स्टेशन का भी किया निरीक्षण
प्रमुख सचिव परिवहन ने आरटीओ कार्यालय का भी निरीक्षण किया। यहां अव्यवस्थित तरीके से फैले बिजली के तार, कार्यालय में अस्त व्यस्त तरीके से फैली फाइलों आदि को देखकर वह नाराज हुए। संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों को फटकार भी लगाई। नसीहत देते हुए कहा कि कार्यालय की सारी चीजें व्यवस्थित होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने आरटीओ कार्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। इसके बाद उन्होंने सिविल लाइन स्थित बस स्टेशन का भी निरीक्षण लिया। परिसर में हो रहे निर्माण कार्य को देखा व जमीन पर आरसीसी निर्माण कराने के निर्देश दिए। बस स्टेशन में होने वाले जलभराव को दूर करने के लिए उन्होंने नए सिरे से योजना बनाने के निर्देश दिए। कार्यालय के निरीक्षण के दौरान बहुत पुरानी फाइलों को डिस्पोज करने के लिए कहा। शौचालय न होने पर असंतोष जताया व निर्देश दिए कि इसका प्रपोजल शीघ्र बनाकर उन्हें भेजें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें