फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई ग्राम पंचायतों में गड़बड़झाला करने वाला सेक्रेटरी हुआ सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कीपुर। वर्तमान पंचायत सचिव को चार्ज हस्तगत न करने व जांच में सहयोग न करने के आरोप में जिला पंचायत राज अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह ने पंचायत सचिव मोहम्मद हुसैन फारुकी को निलंबित कर दिया है। ध्यान रहे कि इसी मामले में माह भर पूर्व पंचायत सेक्रेटरी मोहम्मद हुसैन फारुकी व महेंद्र कुमार वर्मा का वेतन रोकने का आदेश दिया गया था। कई माह पहले उक्त पंचायत सेक्रेटरी का हैरिंग्टनगंज ब्लॉक से ट्रांसफर हो चुका है, फिर भी उसने अभी तक चार्ज हस्तगत नहीं किया है।
विज्ञापन

ग्रामवासी योगेंद्र मणि त्रिपाठी ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों में घोटाले की शिकायत की थी। जिसकी जांच के लिए जिलाधिकारी कार्यालय, पंचायत अनुभाग द्वारा भूमि संरक्षण अधिकारी सुभाष चंद्र वर्मा एवं सहायक अभियंता जल निगम सैयद रिजवी को जांच अधिकारी नामित किया गया।
पूर्व में जांच टीम ग्राम पंचायत सागर पट्टी पहुंची थी, लेकिन ग्राम पंचायत अधिकारी महेंद्र कुमार वर्मा मौके पर अधिकारियों द्वारा मांगे गए कोई भी कागजात उपलब्ध नहीं करा पाए थे। जिसकी जांच आख्या के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह ने ग्राम सागर पट्टी के वर्तमान ग्राम पंचायत अधिकारी महेंद्र कुमार वर्मा व निवर्तमान ग्राम पंचायत अधिकारी मोहम्मद हुसैन फारुकी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए वेतन रोके जाने का आदेश दिया था। कई माह बीतने के बाद भी मोहम्मद हुसैन फारुकी द्वारा वर्तमान पंचायत सचिव को चार्ज हस्तगत न करने के आरोप में उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि ग्राम पंचायत अधिकारी मोहम्मद हुसैन फारूकी की तैनाती हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के जिन गांवों में रही है। उन सभी ग्राम पंचायतों में घोटाले की आवाज उठने लगी है। ऐसे में अधिकारियों ने अपना पल्ला झाड़ते हुए उसे ब्लॉक से ट्रांसफर कर दिया। मजे की बात है कि मोहम्मद हुसैन फारुकी के स्थान पर महेंद्र कुमार वर्मा की तैनाती हुई है और उनके द्वारा यह कहा जाता है कि मुझे अभी तक मोहम्मद हुसैन फारूकी ने चार्ज नहीं दिया है। जबकि स्थानांतरण हुए लगभग आठ माह बीत रहे हैं। हैरिंग्टनगंज बीडीओ डॉ. एससी वर्मा ने बताया कि हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के ग्राम नियामतपुर, पाराताजपुर, जोहन व सागर पट्टी सहित अन्य कई गांवों में ग्राम पंचायत अधिकारी फारूकी के खिलाफ जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें