फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अफसर ने किया थाने और सीएचसी का निरीक्षण

विज्ञापन
नोडल अधिकारी टी वेंकेटेश ने अस्पताल का किया निरीक्षण। साथ में मौजूद डीएम व अन्य अफसर। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
तारुन। जिले के नोडल अफसर व प्रमुख सचिव सिंचाई टी वेंकेटश ने गुरुवार को तारुन सीएचसी और थाने का निरीक्षण किया। पारागरीबशाह गांव में चौपाल लगाकर लोगों से जानकारी ली। उन्होंने थाना परिसर में पौध भी रोपा। उधर, निर्माणाधीन बस स्टैंड का निरीक्षण कर कार्य को 31 मार्च तक पूरा कराने को कहा।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान अस्पताल कर्मी अपनी पोशाकों में रहे। अस्पताल पर कुष्ठ रोग उन्मूलन को लेकर लगाए पोस्टर को देख अफसरों को इसके प्रति गंभीर होकर कार्य करने की हिदायत दी। मरीजों के पंजीकरण एवं दवा वितरण कक्ष में दवा के वितरण की व्यवस्था देखी।
एक्सपायर्ड दवाओं के बारे फार्मासिस्ट बीएन वर्मा से पूछताछ की। जननी सुरक्षा के तहत प्रसव कक्ष में ग्राम सभा कनकपुर झगरौली से आई पूजा और नीलम से दवाओं और व्यवस्था के बारे में पूछा। वैक्सीन कक्ष के प्रभारी श्रीराम तिवारी से कोल्ड चेन के बाबत जानकारी ली। वेक्सीन के तापमान के बारे पूछा। बताया गया कि कोल्ड चेन सिस्टम की पूरी मॉनीटरिंग जिला अस्पताल से सीधे होती है।
विज्ञापन

निरीक्षण के लिए थाना परिसर पहुंचते पर पुलिसकर्मियों ने प्रमुख सचिव को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। महिला हेल्प डेस्क पर मौजूद महिला कांस्टेबल साधना से महिला अपराध के बाबत जानकारी ली।
उन्होंने कार्यालय में अपराध रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया। इस दौरान कार्यालय पर लगे मानवाधिकार सहित अन्य जानकारी संबंधी लगे बोर्ड को ठीक करने के निर्देश दिये। थाने में चौकीदार की कमी को पूरा करने को कहा। थाना परिसर में प्रमुख सचिव, डीएम व सीडीओ ने पौधरोपण किया।
ग्राम पंचायत पारागरीबशाह में समीक्षा के पहले इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय में आयोजित चौपाल में कुष्ठ रोग उन्मूलन के प्रति शपथ दिलाई। कायाकल्प योजना के तहत स्कूल में कराए गए कार्यों की प्रशंसा की।
नवनिर्मित मध्याह्न भोजन के किचन शेड का लोकार्पण किया। चौपाल में पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, कृषि, स्वास्थ्य, पंचायत सहित अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा मौजूद ग्रामीणों से जानकारी के साथ किया। उन्होंने आवास की चाभी मांधाता, फूलकली, रोघई, सुबरन देईं, मालती और राम हरख आदि लाभार्थियों को प्रदान किया। आयुष्मान योजना के तहत लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड प्रदान किया। निरीक्षण के दौरान डीएम, सीडीओ, सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह, एसडीएम लवकुमार सिंह, बीएसए संतोष कुमार देव पांडेय सहित जिले के अन्य अफसर मौजूद थे।
नोडल अफसर ने किया राम की पैड़ी व निर्माणाधीन बस स्टैंड का निरीक्षण
अयोध्या। प्रमुख सचिव सिंचाई, जल संसाधन एवं परती भूमि/नोडल अधिकारी टी. वेंकटेश ने डीएम अनुज कुमार झा और सीडीओ प्रथमेश कुमार के साथ राम की पैड़ी में अविरल जल प्रवाह और अयोध्या में निर्माणाधीन बस डिपो स्टैंड का निरीक्षण किया।
नोडल अफसर ने पहले चैाधरी चरण सिंह घाट की ओर राम की पैड़ी का निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्ता पर विशेष ध्यान के लिए कहा। जय पेट्रोल पंप के पास निर्माणाधीन बस डिपो स्टैंड का निरीक्षण किया। कार्य को 31 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। कार्यों में अच्छी फिनिशिंग और अच्छी पेंटिंग कराने के लिए कहा। पेंटिंग का कार्य डीएम अनुज कुमार झा को दिखाकर कराने के निर्देश दिया। फेज दो के आगणन में एक साथ सभी प्राविधानों को सम्मिलित करने का निर्देश दिया ताकि पुनरीक्षित आगणन पुन: न बनाना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें