फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापा मार पकड़ा एक क्विंटल मावा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को सिविल लाइन स्थित बस स्टेशन पर छापा मार लावारिस पड़ा दो बोरियों में रखा एक क्विंटल मावा बरामद किया। साथ ही संदिग्ध मिलने पर दो नमूने भी लिए।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार को रोडवेज पर छापामारी की तो दो व्यक्ति दो बारियों में मावा छोड़कर मौके से भाग गए। जांच में यह उपयुक्त नहीं मिला।
इसके बाद टीम सिविल लाइन में गाय का दूध एवं नाका बाईपास से रिफाइंड का नमूना लिया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मावा जिस व्यक्ति का हो, वह 24 घंटे के भीतर क्लेम करके प्राप्त कर सकता है। या उनके मोबाइल संख्या 9454468596 पर कॉल करके सूचना प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें