फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हादसा, 8 घायल, तीन गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मवई। अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर राममऊ गांव के पास शुक्रवार शाम ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। इससे बोलेरो सवार आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी रुदौली भेजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कोतवाली रुदौली अंतर्गत सरांय मंझन गांव निवासी शांति देवी (60) मवई के दिगंबरपुर गांव निवासी अपनी घायल बेटी को देखने 9 अन्य लोगों के साथ बोलेरो से आईं थीं। लौटते समय शाम करीब 6 बजे राममऊ गांव के समीप हाईवे पर एक अज्ञात ट्रक बोलेरो में साइड से टक्कर मारते हुए आगे निकल गया।
ट्रक के टक्कर से बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बोलेरो पर सवार अमित श्रीवास्तव (26), आशा (40) पत्नी राम केवल, फूलमता (60) पत्नी चंद्रिका, सुंदर (60), शांति देवी (60) पत्नी गुरुचरण, खुशबू पुत्री गुरुचरण व ड्राइवर आलोक (28) घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को पुलिस की मदद से सीएचसी रुदौली में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने आशा, अमित व खुशबू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हाईवे चौकी प्रभारी दीपेंद्र विक्रम सिंह ने बताया घायलों को अस्पताल भेज क्षतिग्रस्त वाहन को हाईवे से हटवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें