फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम में जंगली घास देख एसीएस ने जताई नाराजगी, बोले- सुविधाओं में कमी होने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

Sat, 10 Sep 2022 04:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

अपर मुख्य सचिव खेलकूद नवनीत सहगल ने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम डाभासेमर का निरीक्षण किया और इस दौरान वहां अव्यवस्थाएं देखकर नाराज हो गए।
विज्ञापन
अयोध्या-निरीक्षण के दौरान खिलाड़ी के साथ टेबिल टेनिस खेलते अपर मुख्य सचिव खेलकूद नवनीत सहगल।-सं? - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपर मुख्य सचिव खेलकूद नवनीत सहगल ने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम डाभासेमर का निरीक्षण किया। उपलब्ध सुविधाओं को जांचा-परखा। परिसर में जगह-जगह जंगली घास का अंबार देखकर भड़क गए। उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए अव्यवस्थाओं को दूर करने निर्देश परियोजना प्रबंधक को दिए। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ी छात्रा के साथ टेबल टेनिस भी खेला।

विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक करीब घंटे भर बाद डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम डाभासेमर पहुंचे अपर मुख्य सचिव खेलकूद नवनीत सहगल ने निर्माणाधीन क्रिकेट ग्राउंड का जायजा लिया। क्रिकेट मैदान में जंगली घासफूस का अंबार देख उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। इसके बाद खिलाड़ियों के रहने और खेलने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

टेबल टेनिस हाल में साथियों संग खेल रही कक्षा सात की खिलाड़ी अनोखी केसरी के साथ टेबल टेनिस खेला। इस दौरान गेंद को स्पिन कराने के बारे में जानकारी ली। छात्राओं को टिप्स भी दिए। इसके बाद बैडमिंटन हॉल व एथलेटिक्स हॉल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां पर भी खामियां मिलने पर उन्हें शीघ्र दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन


फुटबॉल ग्राउंड के निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव ने परियोजना प्रबंधक से समस्याओं की जानकारी ली। कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जो भी खामियां हैं, उन्हें शीघ्र दूर किया जाए। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि तैराकी के खिलाड़ियों को सुविधाओं में कमी महसूस नहीं होनी चाहिए। इसके लिए जो भी जरूरत पड़े वह उन्हें अवगत कराया जाए।

चेतावनी देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की सुविधाओं में यदि कोई कमी पाई गई तो खेल विभाग से जुड़े अफसरों सहित सभी जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई होगी। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा, उप क्रीड़ा अधिकारी मो.इरफान, प्रशिक्षक शकील अहमद, अनूप दुबे,मणि पांडेय, सीडी सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें