हअमानीगंज। खंडासा थाना क्षेत्र के करमूपुर गांव में शनिवार सुबह ट्रक से गिट्टी उतारते समय एक मजदूर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी झुलस गया। आननफानन उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वह बिहारके हजरतपुर का रहने वाला था।
बिहार के समस्तीपुर जिले के थाना मोहद्दीनगर के हजरतपुर निवासी विचेंदर (35) पुत्र देवेंद्र महतो फैजाबाद में मजदूरी करता था। शनिवार को खजुरहट से सड़क पेंटिंग के लिए ठेकेदार ने जीरा गिट्टी मंगाई गई थी, जिसे उतारने के लिए वह आया था।
चालक ने गिट्टी उतारने के लिए लापरवाही पूर्वक ट्रक को हाईटेंशन लाइन के नीचे खड़ा कर दिया। गिट्टी उतारने के लिए वह जैसे ही ट्रक पर चढ़ा, हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलस गया। आननफानन सीएचसी खंडासा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों नें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष खंडासा संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।