फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में लेखपाल समेत दो लोगों की चली गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरा बाजार। थाना महाराजगंज क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में बीकापुर में तैनात लेखपाल भी शामिल है।
विज्ञापन

पहली दुर्घटना थाना महाराजगंज क्षेत्र के रसूलाबाद बाजार के पास ग्राम सूटकहा के पास हुई। शुक्रवार रात करीब 8 बजे बीकापुर में कार्यरत लेखपाल दिनेश सिंह (55) निवासी गांव कुम्हिया थाना महाराजगंज बाइक खड़ी करके पैदल चल रहे थे।
इस दौरान पीछे से आ रही एक बाइक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दिया। हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें सीएचसी पूरा बाजार लाया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी महाराजगंज वीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दूसरा हादसा पूरा बाजार के पूर्वी छोर पर हुआ, यहां एक कार ट्रक में घुस गई। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया।
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल संजय वर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 9 बजे वह कार से घर आ रहे थे, कार अनियंत्रित होकर पूरा बाजार के पूर्वी छोर पर स्थित एक ढाबे पर खड़ी ट्रक में पीछे से घुस गई। इस दौरान गांव की ही एक अन्य कार जो पीछे पीछे चल रही थी उसने भी पीछे से कार में टक्कर मार दिया।
हादसे में कार में ड्राइवर सीट के बगल में बैठे ग्राम गोसाई का पुरवा पिलखावा निवासी अनंत राम वर्मा (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी पूरा बाजार ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अनंतराम वर्मा के निधन की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, भाजपा नेता हरभजन गौड़, कालिका सिंह, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, रमेश सिंह, पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख रणविजय सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्वामी नाथ वर्मा ने शोक जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें