तारुन। पिपरी-चनहा मार्ग स्थित बेलगरा गांव के पास शनिवार देरशाम ऑटो व बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में ग्राम सभा केशरूआ बुजुर्ग के दो युुुवक घायल हो गए। इनमें से एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्रधान प्रतिनिधि ओम प्रकाश वर्मा ने बताया की ग्राम सभा के उमेश कुमार वर्मा (23 ) व राम सुख वर्मा (30) शनिवार शाम नंसा बाजार बाइक से वापस आ रहे थे। तभी बेलगरा गांव के पास विपरीत दिशा में आ रहे ऑटो से आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे दोनों घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची तारुन पुलिस ने दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय भेजवाया। इनमें उमेश कुमार के सिर में चोट लगने के कारण उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जबकि दूसरे घायल सुखराम को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शुक्ला ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है।