फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमानीगंज। खंडासा थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग बालिका के संग दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने दो युवकों पर केस दर्ज किया है। साथ ही घटना के मुख्य आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गांव की एक बालिका (13) ने तहरीर में कहा कि वह शुक्रवार दोपहर नित्यक्रिया के लिए घर से कुछ दूर बाग में गई थी। जहां पर इनायतनगर थाना क्षेत्र के शाहगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के निवासी सत्येंद्र कुमार व लवकुश यादव मोटरसाइकिल से आए और उसके साथ दुष्कर्म करने लगे।
गुहार लगाने पर आसपास कुछ लोग दौड़े तो आरोपी भाग गए। पीड़िता जान बचाकर घर पहुंची और परिवारीजनों को आपबीती बताई।
वहीं सूत्रों से पता चला है कि आरोपी के गांव में ही पीड़िता की रिश्तेदारी है। आरोपी का पीड़िता के घर आना-जाना था। थानाध्यक्ष खंडासा संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बालिका की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें