बड़ागांव। रौनाही थाना क्षेत्र के सत्तीचौरा चौकी क्षेत्र में बरेसर पेट्रोल पंप के निकट मजदूरों को लेकर जा रही पिकअप में डीसीएम ने टक्कर मार दी। जिसमें पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
शनिवार शाम बिहार से करीब दो दर्जन मजदूरों को लेकर हरियाणा की ओर जा रही एक पिकअप में पीछे से तेज गति से आ रही डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे पिकअप चालक त्रिलोचन सिंह (40) निवासी हरियाणा, जनपद कुरुक्षेत्र महोबा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर पहुंची सत्तीचौरा चौकी की पुलिस ने चालक को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चौकी प्रभारी सतीचौरा रामअवतार ने बताया कि पिकअप चालक की जिला चिकित्सालय में मौत हो गई। जबकि डीसीएम चालक वाहन सहित मौके से भाग गया।