फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा लेकर लौट रहे युवक को वाहन ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली। थाना पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम गनौली के समीप नेशनल हाईवे पर रोड क्रॉस कर रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी मवई में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सतेंद्र राम (30) निवासी बिहार पटरंगा थाना क्षेत्र के आजम कोल डिपो गनौली में मजदूरी करता था। शुक्रवार देर शाम को वह दवा लेने जा रहा था, तभी हाईवे पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी मवई में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उपनिरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें