फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत पोल टूटने से दो किसानों की मौत

विज्ञापन
दो लोगो की मौत के बाद जांच करती कोतवाली पुलिस। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र के उपाध्याय का पुरवा पुहपी गांव में विद्युत पोल टूटने के चलते उसके चपेट में आने से दो किसानों की मौत हो गई। दोनों मृतक चचेरे भाई है। हादसा बुधवार सुबह करीब 7 बजे हुआ। दोनों का परिवार बहुत ही गरीब है, घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली बीकापुर क्षेत्र केउपाध्याय का पुरवा निवासी चचेरे भाई सत्यनारायन उपाध्याय (52) व मोहन उपाध्याय (40) बुधवार सुबह गांव के किनारे एक जंगली सिहोर का पेड़ काट रहे थे। पेड़ को काटने के बाद पेड़ को रस्सी में बांधकर खाली स्थान में गिराने के लिए खींच रहे थे। इस दौरान अचानक बगल गुजर रहे विद्युत तार पर पेड़ गिर पड़ा, जिसके चलते दो विद्युत पोल टूट गए।
विद्युत पोल की चपेट में आने से दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा उपचार के लिए दोनों लोगों को अस्पताल लाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में चिकित्सक दीपक सिंह ने सत्यनारायन उपाध्याय को मृत घोषित कर दिया, जबकि मोहन उपाध्याय को जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर मोहन की भी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पॉवर कारपोरेशन व पुलिस हवभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिधि परमेश पांडेय ने बताया कि उपाध्याय का पुरवा गांव में कई वर्ष पूर्व सौभाग्य योजना के तहत विद्युतीकरण हुआ है। लेकिन अभी विद्युत सप्लाई नहीं शुरू हुई है। विद्युत सप्लाई न होने से विद्युत तार में करंट नहीं था नहीं तो और बड़ी घटना हो जाती। बताया कि दोनों का परिवार बहुत ही गरीब है। कोतवाल इंद्रेश यादव ने बताया कि परिजनों की सहमति के बाद दोनों मृतकों का शव पोस्टमार्टम भेजा गया है। तहसील के राजस्व कर्मियों के अलावा विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता दिलीप कनौजिया व अन्य विद्युत कर्मियों ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें