चौरे बाजार। तेज रफ्तार एक एसयूवी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार एक अधेड़ जख्मी हो गया। जबकि कार में बैठे अन्य सभी लोग बाल-बाल बच गए। हादसा रविवार दोपहर बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के मंगारी गांव के सामने प्रयागराज हाईवे पर हुआ।
दुर्घटना में राजबहादुर सिंह (50) निवासी देवगढ़ को मामूली चोटें आई हैं। जबकि कार के अंदर बैठे तीन अन्य लोग बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को स्थानीय चिकित्सक से उपचार कराया। चौकी प्रभारी अभिनंदन पांडेय ने बताया कि हाईवे पर पलटी कार को जेसीबी से हटवाकर किनारे करवाया गया है।