पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन व जनसंघ काल के समय के 100 नेताओं व वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया।
इससे पूर्व होटल कृष्णा पैलेस के मैदान में आयोजित समारोह का शुभारंभ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने मां सरस्वती के चित्र पर द्वीप प्रज्वलित कर किया।
समारोह को संबोधित करते हुए डा. वाजपेयी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल के बारे में कहा कि 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में जिस बच्चे का जन्म हुआ था, उस समय किसी ने समझा ही नहीं था कि एक दिन यह बच्चा देश में ही नहीं पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन करेगा।
कहा कि देश के प्रति जो अटल की सोच थी आज उसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काम कर रहे हैं। स्वर्णिम चतुर्भुज सड़क योजना अटल जी की ही सोच थी, जिस पर आज तेजी से काम चल रहा है।
सबका साथ-सबका विकास की सोच अटल जी का ही कार्य नरेंद्र मोदी जी का है। समारोह में डा. वाजपेयी व कवि सम्मेलन के संयोजक भाजपा नेता अशोक सिंह ने जनसंघ काल के 100 नेताओ व वरिष्ठ नागरिकों को शाल भेंटकर, मोती की माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से पीतांबरा पीठ दतिया के डॉ. मनोज चतुर्वेदी, डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व एमएलसी मधुबन सिंह, पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री, पूर्व चेयरमैन गया प्रसाद सिंह व निर्मला सिंह, पूर्व प्रदेश मंत्री वीरेंद्र तिवारी, डॉ. अमर नाथ श्रीवास्तव, डॉ. बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, महंत मनमोहन दास, आदि शामिल हैं।
इस अवसर पर विधायक रामचंद्र यादव, जिलाध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी, चेयरमैन विजय गुप्त, राधेश्याम गुप्त, अशोक कसौधन, अवधेश पांडेय बादल, डॉ. राकेश वशिष्ठ, शक्ति सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।