फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श को पराजित कर स्टेडियम विजेता

Wed, 23 Dec 2015 11:33 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खेल विभाग व खेल संघ के समन्वय से जिला हैंडबाल प्रतियोगिता हुई। इसका उद्घाटन जिला हैंडबाल संघ के सचिव जितेन्द्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के समापन पर जिला हैंडबाल संघ के उपाघ्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया। पहला सेमीफाइनल मैच स्टेडियम ट्रेनीज और जवाहर नवोदय विद्यालय के बीच मैच खेला गया।

स्टेडियम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नवोदय विद्यालय को 9-5 से पराजित कर खिताबी दौर में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच आदर्श इंटर कालेज और राजकरण इंटर कालेज के बीच खेला गया।
विज्ञापन


आदर्श इंटर कालेज की टीम ने राजकरण को 11-4 से पराजित कर खिताबी दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्टेडियम और आदर्श इंटर कालेज के बीच खेला गया।

स्टेडियम ट्रेनीज ने गत विजेता आदर्श को 10-5 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। इस अवसर पर अनुराग बब्लू कुमार निर्णायक रहे। समापन अवसर पर सालिग राम, सीडी सिंह सहित खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें