फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत मां की आरती ने घोला देशभक्ति का रंग

विज्ञापन
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जीआईसी में आयोजित हुए कार्यक्रम में शामिल लोग - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। अमृत महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम के समापन पर जीआईसी मैदान पर रविवार को एक साथ हजारों लोगों ने वंदे मातरम का गान किया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के बच्चों से देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार और चित्रकार सत्यनारायण मौर्य द्वारा प्रस्तुत भारत माता की आरती ने लोगों को रोमांचित कर दिया। उनके द्वारा चंद सेकेंडों में बनाए गए भगवान राम व अमर शहीद भगत सिंह के चित्रों को देखकर दर्शकों ने खूब ताली बजाई।
विज्ञापन

इस दौरान देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले 15 शहीदों के परिवार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मणिराम दासजी की छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास, पद्मश्री मो. शरीफ, राष्ट्रीय स्वयंसंघ के सह संचालक (पूर्वी क्षेत्र) रामकुमार वर्मा, कार्यक्रम संयोजक गिरीश पति त्रिपाठी आदि ने भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर किया।
अतिथियों के स्वागत के बाद मौजूद हजारों लोगों ने एक साथ खड़े होकर वंदे मातरम का गान किया। इसके बाद गुरुनानक डिग्री कालेज, यश म्यूजिकल ग्रुप, जयपुरिया स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति से भरे कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार और चित्रकार सत्यनारायण मौर्य द्वारा भारत माता आरती का गायन प्रस्तुत किया गया तो उपस्थित लोगों ने खड़े होकर भारत माता की जयकारा लगाया, जिससे पूरा माहौल देशभक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

मौके पर देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले 15 शहीदों के परिवार को सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छता में विशेष कार्य करने पर सम्मानित होने वाली हैबतपुर ग्राम सभा के प्रधान मंजू मौर्या को भी सम्मानित किया गया।
इस मौके पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद प्रकाश गुप्त, बालेंद्र भूषण सिंह, रमापति त्रिपाठी, सुशील जायसवाल, ओम प्रकाश नाहर मौजूद रहे।
राष्ट्र की रक्षा करना हमारा कर्तव्य : महंत कमलनयन दास
मणिरामदास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने कहा कि राष्ट्र की रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है। समाज संगठित होगा तभी राष्ट्र अखंड होगा। महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि अमृत महोत्सव के समापन पर सामूहिक वंदेमातरम व भारत माता की आरती का आयोजन किया गया। हम देश के प्रति अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वालों के प्रति सम्मान प्रकट कर रहे है।
बाबा सत्यनारायन मौर्य ने कहा कि हमें पूरा इतिहास नहीं बताया गया। जलियावाला बाग में निहत्थे भारतीयों पर गोली चलाने वाले डायर के खिलाफ कोई निंदा प्रस्ताव नहीं आया। एक छोटे बच्चे ने इसका बदला लेने की सोची। पढ़ाई की और विदेश में जाकर बदला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें