फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: दुष्कर्म की जांच को गए दरोगा ने की अश्लील हरकत, ग्रामीणों ने पीटा, मुकदमा दर्ज

Tue, 11 Apr 2023 04:23 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

अयोध्या में दुष्कर्म के मामले की विवेचना करने पहुंचे दरोगा पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने दरोगा को पीट दिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
आरोपी दरोगा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या जिले के बीकापुर क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के एक मामले की विवेचना करने सादे कपड़ों में पहुंचे दरोगा पर आरोपी की मां ने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने दरोगा को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। इस घटना में दरोगा घायल हो गए। हालांकि पुलिस आरोपों को संदिग्ध बता रही है। फिलहाल पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन


इनायतनगर थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक (दरोगा) कृष्ण प्रताप यादव रविवार शाम सामूहिक दुष्कर्म के एक मामले की विवेचना करने बीकापुर क्षेत्र के एक गांव पहुंचे थे। वे सादे कपड़ों में थे। आरोप है कि दरोगा ने मुकदमे में आरोपी की मां को पूछताछ के लिए गांव के बाहर स्थित एक धार्मिक स्थल पर बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकत की। महिला ने इस बारे में गांव के लोगों को बताया।

ये भी पढ़ें - सपा चलेगी आरक्षण का दांव, अनारक्षित सीट पर भी उतारेगी ये दावेदार, ऐसे तैयार होगा सियासी गणित
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अब बैकफुट पर मायावती, मुस्लिमों को जोड़ने के लिए चला बसपा का पहला ही दांव उल्टा पड़ा
विज्ञापन


घटना से नाराज ग्रामीणों ने दरोगा की पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। इस घटना में दरोगा घायल हो गए। सूचना मिलने पर पीआरवी के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को कोतवाली ले गए। रविवार रात में एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर व सीओ बीकापुर डॉ. राजेश तिवारी ने कोतवाली पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली।

प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय ने सोमवार को गांव पहुंचकर जांच की। पुलिस ने दरोगा को सीएचसी बीकापुर भेजकर मेडिकल परीक्षण कराया गया। सीओ ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर छेड़छाड़ करने की धारा में केस दर्ज की आरोपी का चालान किया गया है। प्रभारी निरीक्षक का कहना कि जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। आरोपी दरोगा ने भी आरोप को निराधार बताया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें