फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से पांच लाख के जेवर व नकदी चोरी

Wed, 10 Dec 2014 05:30 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। साकेत एक्सप्रेस से मुंबई से फैजाबाद आ रहे कांग्रेस के जिला महासचिव के दो बैग चोरों ने ट्रेन से पार कर दिए। बैग में नकदी व पांच लाख रुपये के जेवर व कपड़े थे। वह परिवारीजनों समेत मुंबई में भांजे की शादी से वापस फैजाबाद लौट रहे थे। उन्होंने इसकी रिपोर्ट जीआरपी फैजाबाद में दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जीआरपी को दी तहरीर में कांग्रेस नेता बृजेश सिंह चौहान ने बताया है कि वे मुंबई में अपने भांजे की शादी में शामिल होकर अपनी पत्नी, दो बेटी और दो बेटों के साथ साकेत एक्सप्रेस से वापस फैजाबाद लौट रहे थे। सात दिसंबर की भोर इलाहाबाद से प्रतापगढ़ के बीच स्लीपर कोच की सीट से बंधे उनके दो बड़े सूटकेस जंजीर काटकर चोरों ने गायब कर दिए। इन दोनों बैगों में दो हार, तीन जंजीर, पांच जोड़ी कान के बाले, एक लाकेट और चांदी के जेवरात जिनकी कीमत लगभग पांच लाख रुपये है रखे थे। इसके साथ ही कागजात व कपड़े भी रखे थे। उन्हें बैग चोरी होने की जानकारी प्रतापगढ़ के पहले हुई तो प्रतापगढ़ जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराने गए, लेकिन वहां तैनात सिपाही ने इसकी रिपोर्ट फैजाबाद में लिखाने के लिए कहा। फैजाबाद जीआरपी में सात दिसंबर को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष जीआरपी दिनेश कुमार वर्मा ने भी इसकी पुष्टि की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें