फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसयूवी पलटी महिला की मौत

Wed, 15 Oct 2014 05:30 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में देवकाली बाईपास पर मंगलवार को अनियंत्रित सफारी गाड़ी पलटने से उसमें सवार महिला की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से देवकाली मे स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया है। वहां चिकित्सकों ने दो घायलों को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। दो घायलों का उसी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बलिया के रेवती थाना क्षेत्र स्थित टरोंटा गांव निवासी रणधीर सिंह मंगलवार को सफारी गाड़ी से लखनऊ के मुंशी पुलिया इलाके में रहने वाले रिश्तेदार के घर जा रहे थे। गाड़ी राधेश्याम यादव ड्राइव कर रहा था, जबकि उसमें शीला सिंह (50) पत्नी स्व. संजय सिंह, नीलकंठ श्रीवास्तव, रणधीर सिंह व हृदयानंद ओझा सवार थे। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में देवकाली बाईपास पर सफारी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में शीला सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य चारों लोग घायल हो गए। सभी को देवकाली के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हृदयानंद ओझा व नीलकंठ श्रीवास्तव की हालत नाजुक देख डॉक्टर ने दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया। वहीं, रणधीर सिंह व राधेश्याम को वहीं भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें