फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से लोगों में उबाल

Fri, 29 Aug 2014 05:30 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। जिले में अघोषित विद्युत कटौती के चलते शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के लोगों में उबाल है। आक्रोशित लोग सड़क पर उतर धरना-प्रदर्शन कर विरोध दर्ज करा रहे हैं। गुरुवार को बीकापुर में बिजली कटौती से नाराज युवकों मलेथू कनक मोड़ पर सीएचसी के सामने प्रदर्शन किया। सड़क जाम करने का प्रयास किया गया, लेकिन तहसीलदार व कोतवाल ने पहुंच लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया। जाना बाजार में आक्रोशित व्यापारी, ग्रामीणों व भाकियू कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान में धरना-प्रदर्शन किया। शाम तक किसी अफसर के न पहुंचने पर नाराज लोगों ने धरने को अनिश्चितकालीन घोषित कर दिया। सुरक्षा की दृष्टि से अति संवेदनशील धर्मनगरी में बेतहाशा बिजली कटौती के विरोध में भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप आपूर्ति में सुधार की मांग उठाई। चेतावनी दी कि यदि आपूर्ति में शीघ्र सुधार न हुआ तो पार्टी आंदोलन को मजबूर होगी। युवा रालोद कार्यकर्ताओं ने भी जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप आपूूर्ति में सुधार की मांग उठाई है। उप्र युवा उद्योग व्यापार मंडल ने भी जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप रात में कटौती बंद कराने की मांग की।
विज्ञापन

भाजपा अयोध्या मंडल के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की। ज्ञापन सौंप अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाने की मांग की। कहा, कि अति संवेदनशील धर्मनगरी में आतंकी खतरा रहता है, अंधेरे का लाभ उठाकर कभी भी कोई बड़ी घटना की जा सकती है। खुफिया संगठनों ने भी रात्रिकालीन कटौती से खतरे का अंदेशा जताया है। नेताओं ने कहा कि दो दिनों में यदि आपूर्ति में सुधार न हुआ तो पार्टी सड़कों पर उतर कर आंदोलन को मजबूर होगी। प्रतिनिधिमंडल में नगर अध्यक्ष डॉ. बीडी द्विवेदी, पुजारी रमेश दास, राकेश मणि त्रिपाठी, आलोक सिंह, वीरेंद्र प्रताप पांडेय आदि मौजूद रहे। राष्ट्रीय युवा लोकदल के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी बिजली समस्या को लेकर जिलाधिकारी को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से रोस्टर के अनुसार आपूर्ति के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई। चेतावनी दी कि सप्ताह भर में सुधार नहीं हुआ तो पार्टी आंदोलन शुरू करने को बाध्य होगी। ज्ञापन देने वालों में डॉ. आरपी यादव, महेश पांडेय, निजामुद्दीन, चौधरी राम सिंह, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।
उप्र युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सुशील जायसवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी अनिल ढींगरा से मुलाकात की। ज्ञापन सौंप अयोध्या-फैजाबाद शहरों को रात्रिकालीन कटौती से मुक्त कराए जाने, गोलाबाजार व चौरेबाजार को बीकापुर फीडर से जोड़ने, अमानीगंज कांड में गिरफ्तार निर्दोष लोगों को दोषमुक्त कर रिहा कराने समेत अन्य मांगें उठाई। बीकापुर में बिजली संकट को लेकर मलेथू कनक गांव के निर्मल पांडेय, राजेश तिवारी, आंनद प्रकाश, अतुल, अजय, प्रेम कुमार, मनीष, राहुल, मोहित सहित तमाम युवकों ने सीएचसी के सामने प्रदर्शन किया। इसके बाद युवकों ने हाईवे जाम करने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार अवधेश चौहान व पुलिस वालों ने युवकों को समझा बुझा कर शांत कराया। आक्रोशित युवकों ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन के भीतर आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन और हाईवे जाम करेंगे। जाना बाजार में बदहाल बिजली आपूर्ति के विरोध में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन, अखिल भारतीय किसान सभा के साथ व्यापारियों व ग्रामीणों ने रामलीला मैदान में धरना-प्रदर्शन किया। इससे बिल वसूली के लिए लगने वाला कैंप नहीं लग सका। देर शाम तक धरना स्थल पर किसी अफसर के न पहुंचने पर गुस्साए लोगों ने धरने को अनिश्चितकालीन समय तक बढ़ा दिया। धरने का संचालन भाकियू के तहसील अध्यक्ष रामकेवल वर्मा व शेर बहादुर ने किया। धरने पर गया प्रसाद जायसवाल, श्रीनिवास, ओम प्रकाश सिंह, प्रमोद पांडेय, सत्यभान सिंह, हरिभजन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें