फैजाबाद/गोशाईगंज। रविवार की देर शाम आई तेज-आंधी पानी में जिलेभर में कई जगह पेड़ उखड़े, तो बिजली भी ठप हो गई है। कैंटोमेंट में 11 हजार बोल्ट की लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली ध्वस्त हो गई। पूरे दिन गर्मी से बेहाल लोग बेहाल रहे। पेड़ गिरने से शहर के की मुहल्लों में कई झोपड़ी व दुकानों को भी क्षति हुई है। देर शाम आंधी-पानी से गोसाईगंज को खासी क्षति हुई है। राजकीय बालिका इंटर कालेज की चहारदीवारी गिरने के साथ ही एनएच-28 पर कई मोटे पेड़ ढह गए हैं। इससे आवागमन घंटों बाधित रहा। गोशाईगंज में रविवार की देर शाम आंधी-पानी से गोसाईगंज को खासी क्षति हुई है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की चहारदीवारी गिरने के साथ ही एनएच-28 पर कई मोटे पेड़ ढह गए हैं। इससे आवागमन घंटों बाधित रहा। कोतवाली क्षेत्र के चंद्रदीप निवासी अतुल कुमार शास्त्री तथा उनके भाई अजय कुमार शास्त्री के टीन शेड घर पर जामुन का पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में आने से उनकी पुत्री अवि मिश्रा घायल हो गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उधर आंधी-पानी के 24 घंटे बाद भी बिजली बहाल नहीं हो सकी है। यरकी-सरैया फीडर से जुड़े हजारों उपभोक्ता गर्मी में बिलबिला रहे हैं। बीमारों के लिए ऐसर स्थिति काफी कष्टकारी है। अवर अभियंता गंगाराम वर्मा ने बताया कि कर्मियों को लगाया गया है। आपूर्ति जल्द बहाल होगी।
इनसेट..
एक माह से रात में नही मिल रही बिजली
बीकापुर। विद्युत उपकेंद्र से ग्रामीण फीडरों पर बिजली आपूर्ति को लेकर मनमानी से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है। पिछले 16 मई के बाद से खराब हुई बिजली व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। इस समय बीकापुर विद्युत उपकेंद्र के चारों फीडरों पर सुबह पांच बजे से साढ़े नौ बजे और दोपहर दो बजे से छह बजे शाम तक ही आपूर्ति की जा रही है। ग्रामीण अंचलों में रहने वालों को रात भर पंखा झल कर रात बितानी पड़ रही है।