फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर को जिंदा जलाने की कोशिश प्राथमिकी दर्ज

Mon, 14 Apr 2014 05:30 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। रौनाही थाना क्षेत्र के गांव गोसाईंकुट्टी में एक किशोर पर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हमलाकर गंभीर रूप से घायल करने तथा धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गोसाईकुट्टी निवासी सुखराम गोस्वामी पुत्र गुरुदीन गोस्वामी का आरोप है कि चार लोगों ने उसके 14 वर्षीय पुत्र विष्णु को घेरकर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद उसके ऊपर मिट्टी का तेल डाल जिंदा जलाने की कोशिश की। हल्ला-गोहार मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर मौके से जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गए। रविवार को पुलिस कार्यालय ने बताया कि रौनाही थाना पुलिस ने सुखराम गोस्वामी की शिकायत पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ हमलाकर किशोर को गंभीर रुप से घायल करने तथा धमकाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें