फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूल में मिला अपहृत छात्र

Mon, 17 Feb 2014 05:30 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। हैदरगंज थानाक्षेत्र के बैंती निवासी एक छात्र के अपहरण की सूचना पर रातभर पुलिस टीम हलाकान रही। छात्र रविवार सुबह गांव के पास ही स्थित प्राइमरी स्कूल के कमरे में मिला। मां गायत्री सिंह की शिकायत पर पुलिस ने रात में ही दो लोगों को पूछताछ के लिए उठाया था। अब पुलिस ने किसी प्रकार के अपहरण की घटना से इन्कार किया है, न ही किसी पक्ष की तरफ से रिपोर्ट ही दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन

बैंती गांव में अपने मायके में रहने वाली गायत्री सिंह ने अपने 15 वर्षीय पुत्र राहुल सिंह के शनिवार शाम चार बजे अपहृत होने की सूचना हैदरगंज पुलिस को दी थी। हरकत में आई पुलिस ने रात में कई स्थानों पर छापेमारी भी की। गायत्री सिंह ने गांव के दो लोगों पर शक जताया। साथ ही आरोप लगाया कि उसके मोबाइल फोन पर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है। रविवार को नाटकीय ढंग से राहुल गांव के बगल ही स्थित प्राइमरी स्कूल के कमरे में मिला। अब पुलिस अपहरण को नाटक बता रही है। राहुल से पूछताछ के बाद भी खास जानकारी न मिलने के बाद उसे छोड़ दिया गया, लेकिन लोगों के बीच अपहरण का मामला रहस्य बना हुआ है। थानाध्यक्ष दीपन ने बताया कि अपहरण की खबर झूठी थी, किसी के खिलाफ किसी प्रकार की रिपोर्ट नहीं दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें