मयाबाजार। आजमगढ़ जनपद के गहनी गांव निवासी डॉ. राहुल सिंह ने गोसाईगंज पुलिस से उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी होने की शिकायत की। थाना प्रभारी निरीक्षक आरएन सिंह ने गुरुवार को बताया कि मामले की जांच हो रही है।
बुधवार की रात लखनऊ में डिवीजनल मेडिकल आफिसर के पद पर तैनात डॉ. राहुल सिंह अपने चाची की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर पर कार से आजमगढ़ जा रहे थे। आरोप है कि टण्डौली क्रॉसिंग के पास रात 12 बजे वैवाहिक समारोह में शामिल युवकों ने उनका वाहन रोक लिया और डांस करने लगे। इसी बीच किसी ने वाहन में रखा रिवाल्वर चोरी कर लिया।