फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो बंद होगी नियोनेटल केयर यूनिट

Tue, 24 Sep 2013 05:37 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। नवजात शिशुओं के इलाज के लिए महिला अस्पताल में नियोनेटल केयर यूनिट बंद होने के कगार पर है। वजह शासन से संविदा चिकित्सकों की संबद्धता अभी तक बढ़ाने का कोई फरमान नहीं आया है। यदि चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ की संबद्धता नहीं बढ़ी तो इसी माह के बाद नियोनेटल केयर यूनिट में ताला लग जाएगा।
विज्ञापन

जिन बच्चों का जन्म समय से पहले हो जाता है, उन बच्चों को फोटोथिरैपी की जरूरत होती है। इस प्रणाली से कमजोर, कम वजन और निमोनिया से ग्रसित बच्चों का भी इलाज किया जाता है। जन्म जात पीलिया से ग्रसित बच्चों को भी फोटोथिरैपी किया जाना अनिवार्य होता है। जिला महिला अस्पताल में नवजात शिशुओं के इलाज के लिए नियोनेटल केयर यूनिट की स्थापना की गई। शासन से उपकरणों की आपूर्ति कर दी गई। केंद्र को चलाने के लिए संविदा पर चार स्टाफ नर्स व एक बाल रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की गई। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के निदेशक अमित घोष के स्तर से भेजे गए पत्र के मुताबिक संविदा चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ की संबद्धता इस माह के अंत में समाप्त हो जाएगी। चिकित्सकों की संबद्धता समाप्त होते ही नियोनेटल केयर यूनिट में ताला लग जाएगा। यूनिट बंद होने के बाद अधिकतर मरीजों को महिला अस्पताल से निजी नर्सिंगहोम रेफर करना मजबूरी होगा। इससे नवजात शिशुओं का इलाज महंगा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें