फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ी को बेच दी विवि की दो सौ फाइलें

Sun, 22 Sep 2013 05:37 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद (ब्यूरो)। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज के गेट पर शनिवार को कबाड़ लेकर जा रहे दो ठेलों को पकड़ा गया। इसमें अन्य सामान के साथ विवि की दो सौ फाइलें मिलने और मामला संदिग्ध लगने पर सुरक्षा अधिकारी ने इसकी सूचना कमिश्नर को दी। कमिश्नर के आदेश पर सामानों को जब्त कर सील कर दिया गया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के गेटे से शनिवार को दो ठेलों पर लाद कर कबाड़ ले जाया जा रहा था। विश्वविद्यालय के गेट पर विश्वविद्यालय सुरक्षा अधिकारी आरके सिंह ने इसकी जांच-पड़ताल की तो यह सामान उन्हें संदिग्ध लगा। गेट पास प्रशासनिक अफसर डॉ. आरके दोहरे का मिला। सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इसमें लगभग दो सौ फाइलें दिखाई पड़ी तो उन्हें कुछ संदेह हुआ। उन्होंने इस बाबत कबाड़ ले जाने वाले से पूछताछ भी की। उसने इसे कबाड़ के रुप में खरीदने की बात बताई। उन्होंने गेट पास देखकर प्रशासनिक अधिकारी डॉ. आरके दोहरे से बातचीत की। बकौल सुरक्षा अधिकारी प्रशासनिक अधिकारी ने फाइलों को जलाने के साथ अन्य सामान जाने देने की बात कही। इसके बाद उन्होंने इन ठेलों को रोक लिया और इसकी सूचना प्रभारी कुलपति कमिश्नर संजय प्रसाद को दी। इस पर कमिश्नर ने फाइलों को जब्त कर सील करने का निर्देश दिया। बता दें कि इन दिनों कुलपति की कुर्सी खाली है। कमिश्नर ही कुलपति का चार्ज संभाल रहे हैं। कमिश्नर संजय प्रसाद ने सुरक्षा अधिकारी को सारे सामानों को सील कराने का निर्देश दिया है। सुरक्षा अधिकारी के अनुसार कमिश्नर ने स्वयं इन फाइलों को देखने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें