फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने-सामने से आईं ट्रेनें, भ्ागदड़

Tue, 10 Sep 2013 05:36 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। बाराबंकी-वाराणसी रेल प्रखंड के बिलहरघाट रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह 10 बजे अचानक प्लेटफॉर्म नंबर दो का सिग्नल प्वाइंट फेल हो गया। इस दौैरान पैसेंजर और मथुरा-पटना एक्सप्रेस एक ही ट्रक पर आ जाने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। सभी घबराकर गाड़ी रोकने को चिल्लाने लगे। कई लोग ट्रेन से नीचे भी कूदने लगे। लेकिन बाद में रेल अधिकारियों ने मौके पर जाकर समझाया कि सिग्नल प्वाइंट ठीक करने के लिए एक ही ट्रक पर ट्रेन लाना पड़ा है। इस दौरान करीब आधे घंटे तक तीन ट्रेनें जहां-तहां खड़ी कर दी र्गइं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 10 बजे के करीब बिलहरघाट रेलवे स्टेशन पर वाराणसी से चलकर लखनऊ जा रही 54333 अप पैसेंजर को प्लेटफॉर्म दो पर लेने के लिए प्वाइंट बदला जा रहा था। लेकिन प्वाइंट नहीं बना और सिग्नल भी फेल हो गया। ऐसे में पैसेंजर ट्रेन आउटर पर खड़ी हो गई। इससे मुख्य लाइन फंस गई। उधर फैजाबाद की ओर से मथुरा-पटना एक्सप्रेस जा पहुंची। उसे प्लेटफॉर्म नंबर एक पर रोका गया। प्वाइंट को दबाव बनाकर सही करने के लिए पैसेंजर चालक से ट्रेन को कुछ आगे बढ़ाने को कहा गया। बगैर सिग्नल ट्रेन आगे बढ़ी और सामने एक नंबर पर ट्रेन खड़ी दिखी तो यात्रियों के हाथ-पांव फूल गए।
उधर अप साइड से ही लखनऊ की ओर चली किसान एक्सप्रेस को प्वाइंट न बनने और मुख्य लाइन फंस जाने पर अलनाभारी में रोक दिया गया।
करीब 30 मिनट बाद किसी तरह प्वाइंट सही हुआ। पैसेंजर ट्रेन बिलहरघाट में दो नंबर पर रोकी गई। यहां से मथुरा-पटना एक्सप्रेस ट्रेन गुजारने के बाद पैसेंजर ट्रेन को रवाना किया गया। बाद में किसान एक्सप्रेस फैजाबाद की ओर रवाना हुई। किसान एक्सप्रेस फैजाबाद में दो घंटे तो पैसेंजर ट्रेन तीन घंटे की देरी से पहुंचीं। बताते चलें बीते 17 अगस्त को बिलहरघाट से चार किमी आगे अलनाभारी में मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतर
विज्ञापन
विज्ञापन

चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें