फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीपीओ ने जिलाधिकारी से मांगी सुरक्षा

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन। आंगनबाड़ी की बाल विकास परियोजना अधिकारी रेनू जैसवार ने डीएम को पत्र भेजकर सुरक्षा की मांग उठाई हैं। वह पिछले कुछ दिनों से कार्यालय भी नहीं आ रही हैं। उन्होंने संघ के कुछ पदाधिकारियों और कार्यकर्त्रियों के अभिभावकों से खतरा जताया है। कहा है कि कार्यालय के समय और निरीक्षण के दौरान उन पर हमला हो सकता है।
विज्ञापन

बता दें कि पांच दिन पहले कार्यकर्त्रियों ने प्रदर्शन किया था और सीडीपीओ को मुख्य सेविकाओं के साथ ही कार्यालय में बंधक बनाया था। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने संघ पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। पता चला है कि कार्यकर्त्री संघ की पदाधिकारियों ने ब्लॉक अध्यक्ष निर्मला मिश्रा के साथ गोसाईंगंज विधायक से मिलकर सीडीपीओ के स्थानांतरण की मांग की है। थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने बताया कि सीडीपीओ को सुरक्षा देने संबंध में डीएम का पत्र आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें