फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को गोली मार बाइक व नकदी लूटी

Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
Faizabad
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। जनपद में सक्रिय बाइकर्स गैंग ने दीपावली के दिन कोतवाली क्षेत्र में एक बाइक सवार को अपना निशाना बनाया। बदमाश दिनदहाड़े गोली मारकर नकदी, बाइक व मोबाइल लूट कर भाग निकले। खबर पर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। घायल युवक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव जलालपुर भग्गू निवासी बीमा अभिकर्ता 32 वर्षीय मनोराम कनौजिया पुत्र बरसाती सोमवार की दोपहर बाद बाइक से किसी काम से गयासुद्दीनपुर गांव की ओर जा रहा था। गांव के पहले ही एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने लगभग पौने चार बजे मनोराम की मोटरसाइकिल रोक ली और लूटपाट की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने मनोराम पर फायर कर दिया। गोली उसके कंधे व हाथ में लगी है। इसके बाद लुटेरे मनोराम की बाइक, तीन हजार रुपये और मोबाइल लूटकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। खबर पर एसपी देहात अजय कुमार, सीओ बीकापुर आईपीएस केके गौतम आदि मौका-मुआयना करने पहुंच गए हैं। कोतवाली प्रभारी आरएन यादव ने बताया कि बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। घायल को इलाज के लिये भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें