फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्य दीपोत्सव देगा समरसता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। अयोध्या में होने वाले द्वितीय दिव्य दीपोत्सव की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अमले से लेकर प्रतिभागियों में उत्साह चरम पर है। इस बार का दीपोत्सव समरसता के रंग में रंगा नजर आएगा। सभी जाति, धर्म व समुदाय के लोग दीपोत्सव में अपनी भागीदारी दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन


अवध विवि की ओर से चयनित 25 सीताराम स्वरूपों में एक नाम इरशाद अहमद का भी होगा। इसके साथ ही करीब 30 मुस्लिम छात्राएं भी रंगोली प्रतियोगिता में अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगी। इस सबके साथ विश्वविद्यालय की ओर से दीपोत्सव में पांच हजार वालेंटियरों में लगभग 100 वॉलेंटियर मुस्लिम व सिख होंगे।

अयोध्या शोध संस्थान के निर्देशन व अवध विवि के दृश्य कला विभाग की देखरेख में सीताराम स्वरूप व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित होनी है। विवि की वेबसाइट पर रंगोली प्रतियोगिता के लिए करीब 700 आवेदन आए हैं, जिसमें 61 टीमें रंगोली प्रतियोगिता के लिए गठित की गई हैं।
विज्ञापन


प्रत्येक टीम में 10 लोगों का चयन किया गया है। इसमें 30 से अधिक छात्राएं मुस्लिम समुदाय की हैं। इनमें हिना अंसारी लखनऊ व मिर्जा चांदनी कानपुर टीम लीडर के रूप में रहेंगी। साथ ही अरीबा खान, तहसीन बानो, शमीमा सहित दो दर्जन से अधिक छात्राएं टीम वर्कर के रूप में रहेंगी। इ

सके साथ ही विवि के संयोजकत्व में आयोजित सीताराम स्वरूप प्रतियोगिता के लिए भी प्रथम चरण की स्क्रीनिंग के बाद 25 जोड़ों का चयन किया गया है। इसमें एक जोड़े में इरशाद अहमद भगवान राम का किरदार पेश करते नजर आएंगे। इसके अलावा विवि की ओर दीपोत्सव के दौरान पांच हजार वालेंटियर भी लगाए गए हैं। इसमें करीब 100 मुस्लिम व सिख समेत विभिन्न समुदायों के लोग दीपोत्सव के दीप सजाएंगेे।

10 जजों का पैनल आज तय करेगा प्रथम तीन सीताराम स्वरूप
अयोध्या में सीताराम स्वरूपों के फाइनल तीन स्वरूपों का निर्णय रविवार को घाट पर होगा। अवध विवि के दृश्य कला विभाग के समन्यवक डॉ. विनोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि सीताराम स्वरूप के 25 जोड़े रविवार को 12 बजे घाट पर पहुंच जाएंगे। यहीं पर अंतिम निर्णय 10 जजों के पैनल की टीम की ओर से लिया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रदेशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि निष्पक्ष स्क्रीनिंग के लिए कोडिंग व्यवस्था लागू की गई है। जजों को भी प्रतिभागियों के नाम व पदनाम की जानकारी नहीं होगी।

कोरिया की प्रथम महिला करेंगी पांच फुट के 108 दीपोंयुक्त दीये को रोशन
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विवि के दृश्य कला विभाग की ओर से पांच फुट का 108 दीपों युक्त दीया बनाया जा रहा है। इस दीपोत्सव की मुख्य अतिथि कोरिया की प्रथम महिला किम जूं सूक की ओर से इस दीप को रोशन किया जाएगा। अवध विवि के दृश्य कला विभाग की ओर से यह दीप पिछले 20 दिनों से तैयार किया जा रहा है। खास बात यह है कि इसे मिट्टी व वेस्टेज पदार्थों से बनाया जा रहा है। यह दीप कलाकृतियों के साथ वेस्टेज पदार्थों के सही संयोजन का एक नमूना है। इसको 25 से अधिक छात्र-छात्राओं व विवि की शिक्षिकाओं की देखरेख में अंतिम स्वरूप प्रदान किया जा रहा है।

गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड बनने के बाद ही घाटों पर जा सकेंगे श्रद्धालु
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विवि ने तीन लाख दीपोत्सव समारोह को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए टीम बुलाई है। रिकॉर्ड बनने के लिए कम से कम 40 मिनट का समय चाहिए। इसके लिए विवि प्रशासन ने शासन को पत्र लिखकर दर्शकों को घाटों पर जाने का समय निर्धारित करने की बात कही है। विवि की ओर से दीपोत्सव के प्रभारी आशीष मिश्र बताते हैं कि शासन को पत्र भेजा गया है, साथ ही यह सुनिश्चित करने का निवेदन किया गया है कि साढ़े सात बजे के बाद ही दर्शक व श्रद्धालु घाटों पर आएं। वह बताते हैं कि पिछले वर्ष घाटों पर दर्शकों के आ जाने से बहुत से दीये बुझ गए थे, जिसके चलते रिकॉर्ड नहीं बन पाया था।

11 प्रवेश द्वारों पर होगा अतिथियों का स्वागत
अयोध्या में अतिथियों के स्वागत की तैयारियां चरम पर हैं। एनएच-28 से उतरने के बाद 11 लाइट एवं साउंड युक्त गेटों से उनका स्वागत होगा। श्रद्धालु जैसे ही मुख्य नया घाट चौराहे पर पहुंचेंगे, एक भगवान शिव की प्रतिमा युक्त मुख्य गेट व बगल में हनुमान जी की भव्य मूर्ति दिखाई देगी। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल राम की पैड़ी तक पहुंचने के लिए दो अन्य मुख्य गेट होंगे। कार्यक्रम स्थल पर भगवान राम व हनुमान की भव्य प्रतिमा बनाई जा रही है। इसकी पूजा-अर्चना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें