फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपोत्सव में शामिल होगें भारतीय शिक्षण मंडल के प्रचारक

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। दीपावली की पूर्व संध्या पर अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव एवं अवध विश्वविद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय रामलीला का अवलोकन करने भारतीय शिक्षण मंडल के प्रचारक अयोध्या आ रहे हैं। शिक्षण मंडल के प्रदेश मंत्री डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि अवध विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित के आमंत्रण पर देशभर के प्रचारक अयोध्या के दीपोत्सव के साक्षी बनेंगे।
विज्ञापन


डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि शिक्षण मंडल के अखिल भारतीय संगठन मंत्री संघ के वरिष्ठ प्रचार मुकुल कानिटकर, संघ के पूर्व प्रांत प्रचारक शंकरानंद, दिल्ली प्रांत के सतीश गायकवाड़, नागपुर प्रांत के डॉ. सुरेश गोहे, पुणे प्रांत से विनोद भदौरिया, नासिक से आदित्य पवार, गुजरात से दंतराज सहित 22 प्रांतों के पूर्णकालिक चार नवंबर को अयोध्या पहुंच जाएंगे।

पांच नवंबर की सुबह भारतीय शिक्षण मंडल कार्यालय अयोध्या में प्रारंभ होने वाले चतुर्थ दिवसीय ीअनुष्ठान में हिस्सा लेंगें। छह नवंबर को वशिष्ठ गुरुकुल के ब्रह्मचारियों के साथ दिव्य दीपोत्सव आयोजन में शामिल होंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें