फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत-धर्माचार्यों का आशीर्वाद ही हमारी उर्जा : शिवप्रताप शुक्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
संत-धर्माचार्यों का आशीर्वाद ही हमारी ऊर्जा : शुक्ल
विज्ञापन

अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष व मणिरामदास छावनी के श्रीमहंत नृत्यगोपाल दास जी महाराज के 80वें जन्मोत्सव समारोह में बृहस्पतिवार को केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिवप्रताप शुक्ल पहुंचे और आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महाराज श्री का सानिध्य सदैव प्राप्त होता रहा है। अयोध्या और संत-धर्माचार्यों का स्नेह, आशीर्वाद ही हमारी ऊर्जा रहा है। कहा कि महाराज श्री के जन्मोत्सव में शामिल होकर आत्म गौरव की अनुभूति कर रहा हूं।
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में देश सर्वांगीण विकास के पथ पर अग्रसर है। मोदी शासन में राष्ट्र में विश्व का मान सम्मान बढ़ा है। मोदी के अंदर ही राष्ट्रहित में निर्णय लेने की क्षमता है। कालेधन पर प्रहार के उद्देश्य से सरकार ने नोटबंदी जैसा बड़ा निर्णय लिया था। कहा कि भारत की अर्थव्यस्था को मजबूत बनाने की दिशा में तमाम कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने महंत नृत्यगोपाल दास के दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान सांसद अष्टभुजा शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निशेंद्र मोहन मिश्र, विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें