फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग से तन व मन को होती है सुखद अनुभूति

विज्ञापन
विज्ञापन
योग से तन व मन को होती सुखद अनुभूति
विज्ञापन


फैजाबाद। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग करने के बाद योगाभ्यासियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शरीर को स्वस्थ व निरोग बनाने के लिए योग अत्यंत आवश्यक है, योग करने के बाद तन व मन को सुखद अनुभूति होती है।

स्पोर्ट्स स्टेडियम मकबरा मेें योगा कर रहे शिवनगर के प्रेम सिंह (70) ने बताया कि योगा करके शरीर व मन को सुखद अनुभूति होती है। डायविटीज से ग्रसित होने पर चार साल से नित्य योगा करते हैं, तब से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है साथ ही रोग प्रभावी नहीं हो सका।
विज्ञापन


रिकाबगंज निवासी शांती सोनी ने बताया कि उम्र अधिक होने से टहलने में दिक्कत महसूस होती है। इसलिए स्वयं को स्वस्थ और निरोग बनाने के लिए पिछले तीन वर्षों से निरंतर योग कर रहे हैं। सुबह योग करके दिन भर की ऊर्जा शरीर में संचय हो जाती है।

कौशलपुरी निवासी शिप्रा तिवारी (21) ने बताया कि गतवर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर योग में शामिल हुई थी। तब से लगातार योग कर रही हूं। इससे काफी अच्छा महसूस होता है, आगे भी अनरवत योगाभ्यास जारी रहेगा।
विज्ञापन


सहादतगंज निवासी विकास सिंह (28) ने बताया कि दो वर्ष से टीवी पर योगासन देखने के बाद से निरंतर योगाभ्यास कर रहे हैं। साथ ही घर के अन्य सदस्यों को योग के लिए प्रेरित कर रहे हैं। योग के बाद सुखद अनुभूति होती है। योग से शरीर और मन हल्का महसूस होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें