एमए की मुख्य परीक्षाएं 27 से
अयोध्या। साकेत महाविद्यालय की एमए प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 27 मार्च से शुरू हो रही हैं। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र का वितरण सोमवार को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक होना है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि एमए प्रथम वर्ष व द्वितीय वर्ष (संस्थागत) के छात्रों का प्रवेश पत्र कमरा नंबर 16 व 18 में जबकि प्रथम एवं द्वितीय वर्ष (व्यक्तिगत) छात्रों का प्रवेश पत्र लेखा कार्यालय में प्राप्त हो सकेगा। प्राचार्य ने कहा है कि छात्र/छात्राएं पुस्तकालय से नो ड्यूज कराकर प्रवेश पत्र प्राप्त कर लें।