फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजाई झांकी, लीला में भावपूर्ण नृत्य का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सजाई झांकी, लीला में भावपूर्ण नृत्य का प्रदर्शन
विज्ञापन

फैजाबाद। लाला हनुमान प्रसाद जायसवाल पंचायती ट्रस्ट में भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पखवारे में राधाकृष्ण की झांकी, उनकी लीला की भावपूर्ण नृत्य का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर हुआ।
विज्ञापन

ट्रस्ट के महामंत्री मनोज जायसवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सभी बंधुओं को मिलकर अपने ट्रस्ट व समाज के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए। जब समाज मजबूत होगा तो राजनैतिक दल आप के समाज के पीछे चलेंगे। इस अवसर पर अयोध्या के पार्षद अन्नू जायसवाल व मीरा जायसवाल को सम्मानित किया गया। समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रामदास जायसवाल, रामदेव टीटी, जुगुलकिशोर गुप्ता, सुशील जायसवाल, खवासपुरा वैश्य, राकेश जायसवाल भीखापुर, प्रकाश गुप्ता, रत्ना जायसवाल को स्मृति चिह्न व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जगदीश जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में मनोज जायसवाल, जुगुल किशोर जायसवाल, ट्रस्टी मुन्नालाल जायसवाल, राजेश जायसवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें