फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजीरपुर गांव में घटना के तीसरे दिन सहमे रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीरपुर में घटना के तीसरे दिन सहमे रहे लोग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मसौधा (फैजाबाद)। नजीरपुर गांव में घटना के तीसरे दिन भी खौफनाक मंजर देखने को मिला, लोग दिन भर सहमे रहे। गांव की गलियां सुनसान रहीं। लोग घर से बाहर निकलने का साहस नहीं जुटा सके। पुलिसकर्मियों की टीम घटनास्थल पर डेरा डाले हुए है।
विज्ञापन

बता दें कि पूराकलंदर थाना क्षेत्र के नजीरपुर गांव में मंगलवार रात निर्माणाधीन मकान के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष हुआ था। घटना में आठ लोग घायल हैं। संघर्ष के दौरान दो मोटर साइकिल को आग के हवाले कर दिया गया है। पीड़ित रामबक्स ने बताया कि एक विधायक के करीबी होने का नाजायज फायदा उठाकर गांव के ही सत्येंद्र कुमार उर्फ राजन ने विवाद किया है। मौजूदा समय में आलम यह है कि लोग घर से निकल नहीं रहे हैं, पुलिस आने-जाने वालों को रोककर पूछताछ कर रही है। घटनास्थल पर कैम्प कर रहे एचसीपी तिलकधारी सिंह ने बताया कि माहौल शांत है, फिर भी एहतियातन नजर रखी जा रही है। थानाध्यक्ष पूराकलंदर जगदीश उपाध्याय ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें