फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मया में 81 और मसौधा में 115 प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस

Fri, 27 Nov 2015 11:52 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मयाबाजार, पूराबाजार और मसौधा में शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया। ब्लॉक में प्रधान पद के 81 और मसौधा में 115 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिया।
विज्ञापन


ब्लॉक परिसर में शुक्रवार नाम वापसी तथा चुनाव चिन्ह प्राप्त करने के लिए प्रधान/सदस्य पद पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी तथा उनके समर्थकों की भारी भीड़ रही।

ब्लॉक परिसर में सुबह से चहलकदमी देर शाम तक बनी रही। मया ब्लॉक परिसर आजमगढ़-बाराबंकी राजमार्ग से सटा होने के कारण जहां आवागमन भी बीच बीच में बाधित हुआ।
विज्ञापन


वहीं ब्लॉक के बगल चाय पान की दुकान पर प्रधान तथा सदस्य प्रत्याशी अपनी अपनी जीत का दावा कर विरोधियों को हवा में उड़ाने की बात कर चुनावी चकल्लस करते नजर आए।

अपराह्न तीन बजे तक 743 प्रत्याशियों में से 81 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया। वहीं 1015 पंचायत सदस्य पदों पर जांच के बाद शामिल किए गए 880 मे 13 प्रत्याशियों ने मैदान छोड़ दिया।

रूहियावां में प्रधान पद के लिए अधिकतम 18 प्रत्याशी चुनावी मैदान मे ताल ठोंक रहे है। मसौधा ब्लाक में प्रधान पद के 115 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया।

अब 84 के सापेक्ष 798 प्रत्याशी मैदान में है। ग्राम पंचायत सदस्य के 18 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया। अब 1074 के सापेक्ष 1144 लोग चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें