आज पूर्वाह्न 11 से शाम 5 बजे तक ठप रहेगी विद्युत आपूर्ति
अयोध्या। विद्युत उपकेंद्र में मशीनों का मेंटेनेंस करने और मरम्मत करने के चलते बीकापुर उपकेंद्र के सभी विद्युत फ़ीडरों पर 29 मार्च को विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी।
अवर अभियंता दिलीप कनौजिया ने बताया कि शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य और मेंटेनेंस कराए जाने के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित एसडब्ल्यू, एनी, साउथ, एसी, केएलके सभी पांचों विद्युत लीडरों पर आपूर्ति बाधित रहेगी।
बताया कि गर्मी का मौसम शुरू होने पर उपकेंद्र पर लोड बढ़ने के चलते मशीनों की वार्षिक मरम्मत और मेंटेनेंस का कार्य कराया जाएगा। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की है।