फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती, छह उड़ाका दल बने

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती, छह उड़ाका दल बने
विज्ञापन

अयोध्या। सात फरवरी से शुरू होने वाली माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन व शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सचल दल का गठन व केंद्र व्यवस्थाओं की नियुक्ति का आदेश जारी किया गया है।

सभी को नियुक्ति स्थल पर निगरानी के लिए निर्देशित किया गया है। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं सात फरवरी से सुनिश्चित हैं।
विज्ञापन


जिसमें हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कुल 91 हजार 125 छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे। इसके लिए कुल 133 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया हैं। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए इस बार शासन की ओर से और फेरबदल किया गया है।

इस बार तमाम अन्य मानकों के अलावा परीक्षा कक्षों में दोनों तरफ से सीसीटीवी व वाइस रिकॉर्डर की अनिवार्यता की गई है। इन समस्त तैयारियों के पूर्ण होने के विभागीय दावे किए जा चुके हैं।

साथ ही शहर के जीआईसी में उत्तर पुस्तिकाएं व प्रश्नपत्रों की खेप भी पहुंच चुकी है। जीजीआईसी से प्रवेश पत्रों का वितरण भी हो चुका है। अब, विभाग की ओर से परीक्षा के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नकेल कसने व निगरानी के लिए छह उड़ाका दलों का गठन किया गया है।

सभी दलों में चार-चार अधिकारी/कर्मचारी की तैनाती की गई है। जिसमें प्रमुख रूप से जिला विद्यालय निरीक्षक आरबी सिंह चौहान, बीएसए अमिता सिंह, जीआईसी कोदनिया के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर पटेल, राजकीय इंटर कॉलेज शुजागंज की प्रधानाचार्या कुसुमलता, वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा गिरीश कुमार व राजकीय हाईस्कूल पूरेनंदा के प्रधानाध्यापक अजयपाल सिंह को प्रभारी बनाया गया है।

वहीं, परीक्षा के दौरान केंद्रों पर परिषदीय परीक्षाओं की शुचिता, पवित्रता व गोपनीयता व्यवस्थित रखने के लिए 134 केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की गई है, जिन्हें परीक्षा शुरू होने के एक दिवस पूर्व ही आवंटित केंद्रों पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


डीआईओएस आरबी सिंह चौहान ने बताया कि नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए आवश्यक रणनीति बनाई गई है। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस के साथ ही एसटीएफ की तैनाती भी की जाएगी। समस्त तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। सचल दल व केंद्र व्यवस्थापकों की नियुक्ति भी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें