अवध एल्युमिनाई एसोसिएशन 15 हस्तिायों को करेगी सम्मानित
फैजाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में नवगठित एल्युमिनाई एसोसिएशन अपनी पहली ही मीटिंग में अलग-अलग क्षेत्र में विशेष योग्यता रखने वाले 15 पुरातन छात्रों को सम्मानित करेगी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रख्यात गायिका श्रुति सिडोलिकर होंगी। यह बैठक 6 मार्च को निर्धारित है।
यह जानकारी डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मनोज दीक्षित ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया है कि एलुमिनाई एसोसिएशन बनाने का उद्देश्य यह है कि अपने-अपने क्षेत्रों में विशेषा योग्यता रखने वालों को विश्वविद्यालय से जोड़ना है। ताकि पाठ्यक्रमों में लोगों की मदद मिलती रहे। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य बड़े संस्थानों की तरह पैसा एकत्रित करना नहीं है बल्कि यह है कि यहां से पढ़ने के बाद लोग खुद को गौरवान्वित महसूस करें। इस दौरान कुलपित ने 6 मार्च को होने वाले कार्यक्रम का पोस्टर व लोगो जारी किया। बताया कि लोगो फाइन आर्ट के बच्चों की ओर से डिजाइन किया गया है। उन्होेेंने एलुमिनाई एसोसिएशन की ओर से 15 सम्मानित होने वाले लोगों के नामों की घोषणा की। इस दौरान एलयुमिनाई एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, सचिव डॉ. जसवंत सिंह, इतिहास व पुरातत्व विभाग के प्रोफेसर डॉ. अजय सिंह, मीडिया प्रभारी एस एन शुक्ल, डॉ. विनोद चौधरी आदि उपस्थित रहे।
अलग-अलग क्षेत्र के ये लोग होंगे सम्मानित
राजनीति निर्मल खत्री
सोशल सर्विस विमलेंद्र मोहन मिश्र
धर्मिक परिचर्चा डॉ. सुनीता शास्त्री
न्ययापालिका देवी प्रसाद सिंह
शिक्षा डॉ. जेपी पांडेय
साहित्य ओम निश्चल
खेल अरुणिमा सिंहा
भारतीय पुलिस सेवा प्रमोद सिंह
राजस्व सेवा अमरनाथ दूबे
पत्रकारिता मधुकर उपाध्याय
साइंस डॉ. शकील अहमद, डॉ. शिवेंद्र मौर्य
बिजनेस आदित्य झुनझुनवाला
सामाजिक कार्य मिथिलेश
धर्म रामशंकर त्रिपाठी