सहकारी संघों के चुनाव को दाखिल किए गए नामांकन पत्र
फैजाबाद। सहकारी समितियों के चुनाव के बाद अब जिले के 15 सहकारी संघों के संचालक पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इनमें से कई पदों पर एक ही नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। इन पर निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है। जिले की सहकारी समितियों के चुनाव के बाद सहकारी संघ बड़ागांव, सहकारी संघ सहादतगंज, सहकारी संघ मसौधा, सहकारी संघ पूराबाजार, सहकारी संघ दर्शननगर, सहकारी संघ गोसाईगंज, सहकारी संघ महराजगंज, सहकारी संघ महबूबगंज, सहकारी संघ चौरेबाजार, सहकारी संघ खजुरहट, सहकारी संघ मिल्कीपुर, सहकारी संघ बारुन, सहकारी संघ शाहगंज, सहकारी संघ हैदरगंज, सहकारी संघ रुदौली के संघों के संचालक पद के लिए गुरुवार को निर्वाचन अधिकारियों के सामने नामांकन पत्र दाखिल किए गए। सहायक निबंधक सहकारिता अशोक कुमार ने बताया कि सहकारी संघों पर संचालक पद के लिए गुरुवार को नामांकन पत्र शांतिपूर्ण माहौल में दाखिल किए गए। नौ को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 10 को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे।