फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में चला वाहनों की चेकिंग का महाअभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या में डीएम की अगुवाई में हुई कार्रवाई
विज्ञापन

फैजाबाद। उ.प्र. सरकार के निर्देश पर बुधवार को पूरे जिले में पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान किया गया। पुलिस के इस अभियान का असर पूरे जिले में दिखा लेकिन दोपहर बाद हुई बारिश के बाद ये अभियान थम सा गया।

बुधवार सुबह से ही जनपद के विभिन्न थानों, चौकियों के पुलिसकर्मी चौराहे पर वाहन चेकिंग करते नजर आए, इस दौरान किसी को न बख्शते हुए बिना हेलमेट, त्रिपल राइडिंग व कागजात न होने पर लोगों का चालान किया गय।
विज्ञापन


फैजाबाद के नाका, रिकाबगंज, फतेहगंज, मोदहा, बेनीगंज समेत अयोध्या के नयाघाट, श्रीराम अस्पताल के सामने, टेढ़ी बाजार समेत अन्य इलाकों में वाहनों को चेकिंग होती रही। अयोध्या में डीएम संतोष कुमार राय बुधवार सुबह अयोध्या पहुंचे और स्वयं कार्रवाई की अगुवाई की।

डीएम के निर्देशन में आरटीओ एवं पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाकर 37 वाहनों को सीज किया व 8 वाहनों का चालान किया गया है। एसएसपी सुभाष सिंह बघेल के अनुसार ये अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन


कई पुलिसकर्मी बिना हेलमेट दौड़ाते रहे वाहन
इस महाअभियान की घोषणा करते हुए गत दिनों एसएसपी ने कहा था सबसे पहले ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, बुधवार को इसका असर नहीं दिखा, शहर की सड़कों पर जहां आम लोगों का चालान किया जा रहा था वहीं, चौक, सिविल लाइन समेत अन्य जगह पुलिसकर्मी बिना हेलमेट लगाए फर्राटा भरते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें