फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ग्रस्त इलाके में सीएम का दौरा आज, अफसर डटे

विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली, सोहावल व पूराबाजार में बन रहा हेलीपैड
विज्ञापन

फैजाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को रुदौली, सोहावल व सदर तहसील के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करेंगे। अचानक इस कार्यक्रम के बाद हलचल मच गई है। तीनों तहसीलों के संबंधित स्थलों पर हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। डीएम ने अफसरों के साथ बैठक के बाद तैयारियों का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे रुदौली तहसील के पास्ता हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से वह महंगू पुरवा, कैथी मांझा गांव का निरीक्षण कर सकते हैं। 10.35 बजे सोहावल तहसील के मांझा कला सहाराबाग हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन


यहां से भी वह कुछ गांवों का निरीक्षण करेंगे। 11.20 बजे वह सदर तहसील के बच्चूलाल इंटर कॉलेज के हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वह मूडाडीहा, रामपुर पुवारी समेत कई गांवों का दौरा कर सकते हैं। 11.40 बजे लखनऊ के लिए वापस हो जाएंगे।

सीएम के तूफानी दौरे को लेकर डीएम ने वरिष्ठ अफसरों के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने व्यवस्था देखने के लिए बच्चूलाल इंटर कॉलेज, मांझा कला और पास्ता का निरीक्षण किया। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए।

कार्यक्रम स्थलों पर रहेगी तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था
फैजाबाद। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के दौरे पर शांति व्यवस्था के मद्देनजर जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी सुनिश्चित किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरा स्थल रुदौली के पास्ता, सोहावल के मांझा कला और पूराबाजार में बच्चू इंटर कॉलेज पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जा रही है। हालांकि मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर से तीनों स्थानों पर जाने के कारण प्रशासन की मुश्किलें थोड़ी कम हो गई।
विज्ञापन


केवल कार्यक्रम स्थलों पर ही मजिस्ट्रेटों के साथ सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जा रही है। डीएम कार्यालय ने बताया कि सीएम के दौरे पर शांति व सुरक्षा के मद्देनजर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें