फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट कर्मियों ने दो घंटे के लिए किया पेन डाउन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ में कई तहसील कर्मियों को जेल भेजवाने का मामला
विज्ञापन

फैजाबाद। कलेक्ट्रेट कर्मियों ने मंगलवार को मेरठ की सदर तहसील के कई कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर जेल भेजवाने के विरोध में यहां दो घंटे का पेन डाउन कर किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के जरिए भेजा गया।

उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने पहले बैठक की। बताया गया कि आयुक्त मेरठ मंडल ने सदर तहसील में छापा मारा। चर्चा रही कि कु छ प्राइवेट कर्मियों के काम करने को लेकर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


संघ का आरोप रहा कि नायब तहसीलदार उदयवीर के माध्यम से निराधार और असत्य वर्जन के आधार पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराकर सदर तहसील में सहायक रण सिंह, देवेश नंदन शर्मा, प्रकाशदीप को जेल भेजवा दिया।

संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी ने इस घटना का विरोध करते हुए मेरठ मंडल के आयुक्त डा. प्रभात कुमार के स्थानांतरण होने तक आठ अगस्त से घेराव किए जाने की घोषणा की है। संघ की आपात बैठक में इस घटना की निंदा की गई।
विज्ञापन


सहयोग का आश्वासन देने के साथ ही दो घंटे तक पेन डाउन करके घटना का विरोध किया। कार्यक्रम जिलाध्यक्ष किरण कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री राम कुमार यादव, श्यामलाल, पतिराम यादव, इंतजार, राजेश वर्मा, परमानंद मिश्र, अशोक सोनकर मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें