फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल हुए 71.29 फीसदी अभ्यर्थी

विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देते परीक्षार्थी - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2019 रविवार को गुरुनानक इंटर व डिग्री कॉलेज में सकुशल संपन्न हो गई।
विज्ञापन

परीक्षा में हाईस्कूल व इंटर के 1066 छात्र/छात्राओं ने आवेदन किया था, जिसमें कुल 71.29 फीसदी यानि 760 विद्यार्थी शामिल हुए। डेढ़ घंटे तक की परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थी अमर उजाला को इस आयोजन के लिए धन्यवाद दे रहे थे। वहीं प्रश्नपत्र में आए आसान सवालों को देख बच्चों ने खुशी जताई।
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू हुई। गुरुनानक इंटर व डिग्री कॉलेज, उसरू, रायबरेली रोड फैजाबाद परीक्षा केंद्र पर सुबह 9 बजे से ही मंडल के विभिन्न जिलों से अभ्यर्थी आने शुरू हो गए थे।
विज्ञापन

10 बजते ही भारी भीड़ जुट गई। अभ्यर्थियों ने गेट पर चिपकाई गई स्लिप के अनुसार अपने-अपने कक्ष में साढ़े 10 बजे से प्रवेश करना शुरू किया।
परीक्षा समय से 10 मिनट पहले ही ओमएमआर सीट पर बच्चों के नाम, अनुक्रमांक, सेंटर, व सिटी कोड आदि कक्ष निरीक्षकों ने भरवाए, ताकि बाक्स भरने में गलती की वजह से अभ्यर्थियों का नुकसान न हो। इसके लिए उन्हें ओएमआर सीट भरने के लिए पर्याप्त समय दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद पेपर वितरित हुआ। 90 मिनट का पेपर 12:30 मिनट पर सकुशल संपन्न हो गया। परीक्षा केंद्र के 27 कमरों में 54 कक्ष निरीक्षकों ने ड्यूटी दी। सुचितापूर्ण परीक्षा को संपन्न कराने के लिए सचल दस्ते का भी गठन हुआ था, जिसने कमरों का औचक निरीक्षण किया। 1066 अभ्यर्थियों में 760 ने परीक्षा में हिस्सा लिया। प्रश्नपत्र को लेकर परीक्षार्थी बेहद खुश थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें