जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए परीक्षा शनिवार को 12 केंद्रों पर कराई गई। परीक्षा प्रभारी डा. जीके पांडेय उप प्रधानाचार्य ने बताया कि परीक्षा के लिए कुल सात हजार बच्चों ने फार्म भरे थे।
इनमें से करीब 300 बच्चे अनुपस्थित रहे। बताया कि डीएम द्वारा निगरानी के लिए प्रत्येक केंद्र पर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है। परीक्षा के चलते दोपहर तक शहर में भारी भीड़ परीक्षा केंद्रों के इर्दगिर्द रही।